IRCTC Apprentice Recruitment 2025 – 28 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

IRCTC Apprentice Recruitment 2025

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस अवसर के तहत उम्मीदवारों को रेलवे सेक्टर में करियर बनाने का मौका मिलेगा। इस आर्टिकल में आपको भर्ती से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी दी गई है, जैसे – पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों का पूरा विवरण और सबसे महत्वपूर्ण ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

नीचे आपको यह भी बताया गया है कि आवेदन फॉर्म कहाँ से भरना है और किस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसलिए आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें और अंतिम हिस्से में दिए गए Apply Online लिंक का उपयोग करके समय रहते आवेदन करें।

IRCTC Recruitment 2025 – पूरी जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संगठन का नामइंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC)
भर्ती वर्ष2025
विज्ञापन संख्या2025-26/IRCTC/WZ/Apprentice
पद का नामअपरेंटिस
कुल रिक्तियां28
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटirctc.com

आवेदन शुल्क

भर्ती अधिसूचना में कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) का उल्लेख नहीं किया गया है

IRCTC Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 सितम्बर 2025

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • स्नातक (Any Graduate)
  • या ITI पास उम्मीदवार
  • या CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट)

ध्यान दें कि शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार आवश्यक हो सकती है।

IRCTC Apprentice Recruitment 2025 – रिक्तियों का विवरण

पद का नामरिक्तियां
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)18
एक्जीक्यूटिव – प्रोक्योरमेंट03
एचआर एक्जीक्यूटिव – पेरोल और एम्प्लॉयी डेटा मैनेजमेंट03
मार्केटिंग ऑपरेशन्स और एनालिटिक्स04

कुल पद: 28

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

भर्ती अधिसूचना में चयन प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। आमतौर पर अपरेंटिस भर्ती में चयन योग्यता अंकों (Merit List) या दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. उम्मीदवार सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाएं।
  2. भर्ती सेक्शन में जाकर “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी से पोर्टल पर साइन-इन करें।
  4. सभी आवश्यक विवरण (पर्सनल, एजुकेशन, अनुभव आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
  5. जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि)।
  6. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की जांच करें।
  7. आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Links

Apply LinkNotification
Official WebsiteLatest Jobs
WhatsApp Channel
Search Jobs
Latest Jobs