दोस्तों, आप सभी का हमारे इस लेख में स्वागत है। इस वेबसाइट के ज़रिए हम आपको रोजाना नई-नई जॉब्स की जानकारी देते हैं, ताकि आप सही समय पर आवेदन करके अपनी मनपसंद नौकरी हासिल कर सकें। इसलिए आप रोज़ाना यहां आकर नई भर्ती की खबरें पढ़ सकते हैं। तो दोस्तों, आज हम बात कर रहे हैं एक बेहतरीन सरकारी अवसर की — भारतीय सेना में हवलदार और नायब सूबेदार (Sports Quota) के तहत निकली भर्ती के बारे में। अगर आप खेलों में अच्छे हैं और सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। भारतीय सेना ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2025 से आवेदन कर सकते हैं, और अंतिम तिथि 15 जून 2025 है।
Indian Army Havildar And Naib Subedar Recruitment 2025
भारतीय सेना ने 2025 में हवलदार और नायब सूबेदार (स्पोर्ट्स कोटा) के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन हो। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और उम्मीदवार अपना फॉर्म 15 मई से 15 जून 2025 तक जमा कर सकते हैं। चयन खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता परीक्षण, मेडिकल जांच और दस्तावेज़ों की जांच के बाद होगा। उम्मीदवार की आयु सीमा 17.5 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित है, और आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरकर सेना के Directorate of PT & Sports के पते पर भेजना होगा। यह भर्ती देश की सेवा करते हुए खेल में करियर बनाने का सुनहरा मौका है।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)
विवरण | जानकारी |
---|---|
पद का नाम | हवलदार / नायब सूबेदार (खेल कोटा) |
भर्ती संख्या | Intake 04/2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफ़लाइन |
आवेदन प्रारंभ | 15 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जून 2025, शाम 5:00 बजे तक |
शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास |
आयु सीमा | 17.5 से 25 वर्ष (जन्म तिथि 30 सितम्बर 2000 से 1 अक्टूबर 2007 के बीच) |
लिंग पात्रता | अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार |
आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
चयन प्रक्रिया | खेल प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक परीक्षण, मेडिकल जांच आदि |
नौकरी का स्थान | अखिल भारतीय स्तर पर |
वेतनमान | भारतीय सेना के नियमों के अनुसार |
UPSC CDS 2 2025 Notification जारी: जानें योग्यता, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
जरूरी योग्यताएं (Qualification)
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, खेल उपलब्धियों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका हो। इसके अलावा, खेलो इंडिया गेम्स, यूथ गेम्स या यूनिवर्सिटी गेम्स में भी पदक प्राप्त किया हो। उम्मीदवार की आयु 17.5 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Merchant Navy Recruitment 2025 Notification Out – Apply Online for 1535 Posts
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- खेल प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों का चयन उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST): उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन, और छाती माप की जांच की जाएगी।
- शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PET): उम्मीदवारों की दौड़, पुश-अप्स, और अन्य शारीरिक गतिविधियों की जांच की जाएगी।
- मेडिकल जांच: उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन: सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन पत्र को A4 साइज पेपर पर प्रिंट करें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
- आवेदन पत्र को निम्नलिखित पते पर भेजें:
- Directorate of PT & Sports,
- General Staff Branch,
- IHQ of MoD (Army),
- Room No 747 ‘A’ Wing,
- Sena Bhawan, PO New Delhi -110011
- आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजें।
Indian Army TGC 142 Recruitment 2025 – ऑनलाइन आवेदन करें
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ: 15 मई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2025, शाम 5:00 बजे तक
शारीरिक योग्यताएं (Physical Eligibility Details)
इस भर्ती में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शारीरिक योग्यताओं पर खरा उतरना जरूरी है। नीचे पुरुष और महिला दोनों के लिए शारीरिक मानकों की जानकारी दी गई है:
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- लंबाई:
- वेस्टर्न हिमालयन: 163 सेमी
- ईस्टर्न हिमालयन: 160 सेमी
- वेस्टर्न प्लेन्स: 170 सेमी
- ईस्टर्न प्लेन्स: 169 सेमी
- सेंट्रल प्लेन्स: 168 सेमी
- साउदर्न प्लेन्स: 166 सेमी
- गोरखा/लद्दाखी: 157 सेमी
- दौड़: 1.6 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी।
- सीना फुलाना: कम से कम 5 सेमी का फुलाव जरूरी है।
- खाई पार करना: 9 फीट लंबी खाई पार करना अनिवार्य है।
- ज़िग-ज़ैग बैलेंस: यह परीक्षण पास करना जरूरी है।
- वजन: ऊंचाई के अनुसार होना चाहिए।
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- लंबाई: 162 सेमी
- (उत्तर-पूर्व राज्यों जैसे सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय और असम, गोरखा, गढ़वाली, लद्दाखी और पहाड़ी जनजातियों को 4 सेमी की छूट दी जाएगी)
- दौड़: 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
- सीना फुलाना: कम से कम 5 सेमी का फुलाव जरूरी है।
- लॉन्ग जंप (लंबी कूद): कम से कम 10 फीट कूदना होगा।
- हाई जंप (ऊंची कूद): कम से कम 3 फीट कूदना जरूरी है।
- वजन: ऊंचाई के अनुसार होना चाहिए।
Important Links
Action | Link |
---|---|
Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Channel | Click Here |