RRB ALP CBAT Result 2025 Out: ज़ोन वाइज मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने-अपने रीजनल RRB वेबसाइट से रिज़ल्ट PDF, स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, उन्हें अब आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और उसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

RRB ALP Result 2025 – मुख्य जानकारी

  • परीक्षा का नाम: RRB Assistant Loco Pilot (ALP) 2025
  • आयोजक संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
  • कुल पद: 18,799
  • शामिल उम्मीदवार: 48,000+
  • परिणाम जारी होने की तारीख: 01 अक्टूबर 2025
  • चयन प्रक्रिया: CBT 1, CBT 2, CBAT, Document Verification (DV), Medical Test

RRB ALP Result 2025 – ज़ोन वाइज रिज़ल्ट PDF लिंक

उम्मीदवार नीचे दिए गए ज़ोन वाइज RRB वेबसाइट लिंक से रिज़ल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

RRB ALP Result 2025 – स्कोरकार्ड में दी गई जानकारियाँ

RRB ALP CBAT 2025 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को ये विवरण देखने को मिलेगा:

  • उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • श्रेणी (GEN / SC / ST / OBC / EWS)
  • परीक्षा का नाम और CEN नंबर
  • परीक्षा की तारीख
  • पाँचों टेस्ट बैटरियों (Memory, Concentration, Depth Perception, Direction Test, Perceptual Speed) में स्कोर
  • हर बैटरी का T-Score और Composite T-Score
  • क्वालिफाइंग कटऑफ (T-Score 42)

अगले चरण – DV और मेडिकल टेस्ट

  • जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिज़ल्ट PDF में शामिल हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • ध्यान रहे कि रोल नंबर Ascending Order में दिए गए हैं, यह मेरिट लिस्ट नहीं है।
  • DV के अगले दिन उम्मीदवारों का मेडिकल एग्ज़ामिनेशन संबंधित रेलवे अस्पताल में होगा।

RRB ALP CBAT Cut Off 2025

  • प्रत्येक उम्मीदवार को हर टेस्ट बैटरी में कम से कम T-Score 42 हासिल करना अनिवार्य है।
  • यह नियम सभी श्रेणियों पर लागू है (सामान्य, OBC, SC, ST, EWS)।
  • ज़ोन वाइज कटऑफ PDF भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
RRB ZoneURSCSTOBCEWSEx-SM
Ajmer (NWR)80.1174.6570.3577.5868.5555.31
Ahmedabad (WR)79.9773.6768.9077.7871.4874.54
Bilaspur (CR)78.8776.0164.3477.6075.28
SECR76.3768.2055.5873.7968.8061.92
Chandigarh (NR)78.0073.1139.5774.1666.81
Chennai (SR)77.3869.0949.0274.7056.05
Gorakhpur (NER)78.6468.7840.2476.0470.57
Jammu-Srinagar (NR)75.2869.6851.2770.2954.00
Kolkata (ER)82.3177.3468.6079.4974.8254.88
SER (Kolkata)81.4776.6766.1779.0373.71
Patna (ECR)81.5870.7865.5179.5578.45
Ranchi (SER)73.3765.5057.3570.8458.67
Siliguri (NFR)74.2266.3154.8671.0766.31

रिज़ल्ट चेक करने का तरीका

  1. अपनी रीजनल RRB वेबसाइट पर जाएं।
  2. “CEN 01/2025 ALP CBAT Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  4. अब अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें।
Search Jobs
Latest Jobs