इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) के लिए IBPS RRB XIV भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 13,217 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) और ऑफिसर (स्केल I, II और III) के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे पहले पूरी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025 – संक्षिप्त जानकारी
भर्ती संगठन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) भर्ती का नाम IBPS RRB XIV भर्ती 2025 पद का नाम ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल I, II, III कुल पद 13,217 आवेदन शुरू होने की तिथि 01 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 आवेदन का तरीका ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट ibps.in
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
ऑफिसर स्केल I, II और III
SC / ST / PwBD उम्मीदवार: ₹175 (GST सहित)
अन्य उम्मीदवार: ₹850 (GST सहित)
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)
SC / ST / PwBD / ESM / DESM उम्मीदवार: ₹175 (GST सहित)
अन्य उम्मीदवार: ₹850 (GST सहित)
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथि ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 01 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 आवेदन फॉर्म एडिट विंडो पंजीकरण बंद होने के बाद (IBPS वेबसाइट पर सूचना) प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) नवंबर 2025 प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड जारी नवंबर / दिसंबर 2025 प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) नवंबर / दिसंबर 2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 मेन्स / सिंगल एग्जाम एडमिट कार्ड दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 मेन्स / सिंगल परीक्षा तिथि दिसंबर 2025 / फरवरी 2026 मेन्स / सिंगल परीक्षा का परिणाम जनवरी 2026 इंटरव्यू कॉल लेटर (ऑफिसर पदों के लिए) जनवरी 2026 इंटरव्यू की तिथियां जनवरी / फरवरी 2026 फाइनल रिजल्ट / प्रोविजनल अलॉटमेंट फरवरी / मार्च 2026
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025: आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस): 18 से 28 वर्ष
ऑफिसर स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 18 से 30 वर्ष
ऑफिसर स्केल II (मैनेजर): 21 से 32 वर्ष
ऑफिसर स्केल III (सीनियर मैनेजर): 21 से 40 वर्ष
नोट: आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025: शैक्षिक योग्यता
1. ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) ।
2. ऑफिसर स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर)
किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
निम्न विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी:
कृषि, बागवानी, फॉरेस्ट्री, पशुपालन, वेटरनरी साइंस, कृषि इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी आदि।
3. ऑफिसर स्केल II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री ।
बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, कृषि, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी आदि विषयों में डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. ऑफिसर स्केल II (स्पेशलिस्ट ऑफिसर)
पद शैक्षिक योग्यता आईटी ऑफिसर इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या आईटी में स्नातक डिग्री (50% अंक) चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ICAI से प्रमाणित एसोसिएट लॉ ऑफिसर लॉ में स्नातक डिग्री (50% अंक) ट्रेज़री मैनेजर MBA (फाइनेंस) या चार्टर्ड अकाउंटेंट मार्केटिंग ऑफिसर MBA (मार्केटिंग) एग्रीकल्चर ऑफिसर कृषि, बागवानी, डेयरी, पशुपालन, फॉरेस्ट्री, कृषि इंजीनियरिंग आदि में स्नातक डिग्री (50% अंक)
5. ऑफिसर स्केल III (सीनियर मैनेजर)
किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री ।
बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, कृषि, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी आदि विषयों में डिग्री या डिप्लोमा धारकों को वरीयता दी जाएगी।
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025: पदों का विवरण (Vacancy Details)
पद का नाम पदों की संख्या ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) 7,972 ऑफिसर स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर) 3,907 ऑफिसर स्केल II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) 50 ऑफिसर स्केल II (लॉ ऑफिसर) 48 ऑफिसर स्केल II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) 69 ऑफिसर स्केल II (आईटी ऑफिसर) 87 ऑफिसर स्केल II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) 854 ऑफिसर स्केल II (मार्केटिंग ऑफिसर) 15 ऑफिसर स्केल II (ट्रेज़री मैनेजर) 16 ऑफिसर स्केल III (सीनियर मैनेजर) 199 कुल पद 13,217
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
मुख्य परीक्षा / सिंगल एग्जाम (Mains / Single Exam)
इंटरव्यू (Interview)
अंतिम चयन और प्रोविजनल अलॉटमेंट ।
IBPS RRB Gramin Bank Recruitment 2025: आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“CRP RRB XIV Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें।
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें ।
Important Links